Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अनुभव की अगली फिल्म में नहीं होगा अंतराल

anubhav next flim no gap


17 अगस्त 2012

मुम्बई। फिल्म निर्देशक से निर्माता बने अनुभव सिन्हा का कहना है कि फिल्म 'वार्निग' की शूटिग पूरी हो चुकी है और पानी के अंदर फिल्माए गए इस 3डी फिल्म में कोई अंतराल नहीं होगा। इस फिल्म को दो हिस्से में बनाया गया है।


अनुभव ने  कहा, " 'वार्निग' 90 मिनट की 3डी फिल्म है। यह सात दोस्तों के बारे में है जो एक चेतावनी की अनदेखी कर जानलेवा मुसीबत में फंस जाते हैं। इसमें कुछ बच जाते हैं और कुछ नहीं बच पाते।"


उन्होंने कहा, "इस फिल्म में कोई अंतराल नहीं है और फिल्म 'देल्ही बेली' इसका बेहतरीन उदाहरण होगा जो 90 मिनट बिना अंतराल के दिखाई गई थी।"


फिल्म के पहले भाग में ये सारे दोस्त महासागर के बीच में फंस जाते हैं।


इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।


अमुभव ने कहा, " गुरमीत ने पूरी फिल्म 42 दिन में पूरी कर दी, जबकि यह पानी के अंदर फिल्माई गई 3डी फिल्म है। हमने इसकी शूटिंग फिजी में की।


फिल्म के पहले भाग के प्रदर्शन से एक साल बाद दूसरे भाग को प्रदर्शित किया जाएगा।

More from: Khabar
32326

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020