Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अनुष्का को तोहफे में मिलेगी 'रुध्रमादेवी' की पहली झलक

anushka-shetty-bollywood-06112013
6 नवंबर 2013
चेन्नई|
तेलुगू फिल्म 'रुध्रमादेवी' में एक वीरांगना रानी की भूमिका अदा करने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी को उनके जन्मदिन पर तोहफे के रूप में इस फिल्म की पहली झलक मिलेगी। अनुष्का गुरुवार को 32 साल की होने जा रही हैं। फिल्म के एक अधिकारिक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "हमने फिल्म की पहली झलक का लोकार्पण अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर करने का निर्णय लिया है। यह अर्से से तैयार है लेकिन हमने सोचा कि इसे जारी करने का इससे अच्छा मौका और कोई नहीं हो सकता। अनुष्का के प्रशंसकों के लिए यह एक दावत होगी।"

फिल्म में राणा डग्गूबाती, सुमन, प्रकाश राज, बाबा सहगल, अदिति चिन्गप्पा, नित्या मेनन, आदित्य मेनन और कैथरीन ट्रेसा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

फिल्म के लिए अनुष्का ने करीब 15 किलोग्राम वजन कम किया है। इसके साथ ही तलवारबाजी, घुड़सवारी और तीरंदाजी का विशेष प्रशिक्षण भी लिया है।

'रुध्रमादेवी' का निर्माण और निर्देशन गुणशेखर द्वारा किया गया है।
More from: samanya
35521

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020