Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कुंभ राशि 2012 का वार्षिक राशिफल

Aquarius yearly horoscope of 2012

 कुम्भ-राशिफल (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा):-

 

जनवरी:- इस माह के आरम्भ में कुछ उलझनें होगी। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। यात्रा में कष्ट व संतान पक्ष से असहयोग मिलेगा। बुरे लोगों की संगति कार्यों मंे अवरोध पैदा करेगी। मानसिक परेशानी बढ़ेगी। अपने बड़ों से अपेक्षित मार्गदर्शन न मिलने या असहयोग के कारण आर्थिक पक्ष प्रभावित रह सकता है। तनाव बढ़ेगा तथा पित्त-कफ जनित विकार से बुखार आदि रोग होने के योग हैं। शारीरिक में आलस्य उत्पन्न होगा। सामाजिक कामों अरूचि व घरेलू जीवन में अशांति रहेगी। इस माह की 5, 6, 7, 14, 15, 16, 23 एवं 24 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

फरवरी:- इस माह आपके जीवन में कुछ अशांति रह सकती। नई बाधाओं के योग भी बन रहे हैं। घरेलू मामलों में असंतोष की स्थिति रहेगी। जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका व्यय बढ़ेगा। सामाजिक स्थिति में गिरावट आयेगी। इस महीने पूर्व की अपेक्षा स्थितियां अधिक प्रतिकूल रह सकती हैं। परेशानियों के होते हुये भी आय के साधन बने रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। इस माह की 1, 2, 3, 10, 11, 12, 19, 20, 21 एवं 29 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

मार्च:- इस माह छोटे भाई-बहनों या अनुजों से मन मुटाव रहेगा। घर मेें आनन्द के अवसर बनेंगे। विद्यार्थियों को कम सफलता मिलेगी। आर्थिक हानि, धन-क्षय, कान्तिहीनता से ग्रस्त रह सकते हैं। इस समय कोई भी नया कार्य न करें। पुरानी समस्याओं को निपटाने में थोड़ा समय लगेगा। अधिकारियों के विरोध के कारण आय में कमी होगी। नौकरी पेशा लोगों को कुछ परेशान होना पड़ेगा।  इस माह की 1, 9, 10, 17, 18, 19, 27, 28 एवं 29 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

अप्रैल:- इस माह सामाजिक जीवन में रहन-सहन का स्तर बढ़ेगा। प्रयत्न से व्यवसाय में लाभ होगा। मित्रों व बन्धुओं से सहयोग मिलेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख मध्यम रहेगा। सन्तान से कम सहयोग मिलेगा। विद्यार्थीयों को कार्यानुरूप सफलता मिलेगी। नेत्र-उदर सम्बंधी पीड़ा हो सकती है। माह के अंत में पेट की परेषानी हो सकती। इस माह की 5, 6, 13, 14, 15, 23, 24 एवं 25 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

मई:- इस माह आपको मिले जुले परिणाम मिलेंगे। मास मध्य तक समय अनुकूल रहेगा। पुराने ऋण से मुक्ति मिल सकती है। सभी प्रयास सिद्ध होंगे। किसी शुभ समाचार के मिलने से उत्साह बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। सभी शंकाए एवं संदेह समाप्त होंगे। लाभ बढ़ने से मानसिक शांति मिलेगी। शत्रु पक्ष समय-समय पर बाधा खड़ी करने की असफल कोषिष करेंगे। उत्तरार्ध में विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी। नौकरी पेशा लोगों को वाद-विवाद से बचना चाहिये। इस माह की 3, 4, 11, 12, 20, 21, 22, 30 एवं 31 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

जून:- इस माह आपका बौद्धिक विकास होगा। मान-सम्मान तथा सामाजिक प्रभाव पहले से बढ़ेगा। माता-पिता कुटुम्बियों का सुख मिलेगा। घर-गृहस्थी में कुछ उलझने अभी भी बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में प्रतिद्वन्दिता का सामना करना होगा। पुराने सम्बंध और सहयोग लाभ से भरे होंगे। खर्च बढ़ा रहेगा लेकिन आमदनी होते रहने से परेशानी नहीं होगी।  कुछ कारणों से उन्नति में बाधा आ सकती हैं। इस माह की 7, 8, 9, 17, 18, 26, 27 एवं 28 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

जुलाई:- इस माह अपने स्वास्थ्य तथा जमा पूंजी के प्रति सतर्कता बरतें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी आपके सभी कामों में विघ्न डालनें की कोषिष करेंगे। उन्नति के अवसर हाथ में आकर निकल सकते हैं अतः अवसर को पहचानने में भूल न करें। लेन-देन के मामले में भी सतर्क रहें। स्त्री पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आय में भी कमी होने से व्यय भार बढ़ेगा। माह के अंत में स्थितियों में सुधार होगा। इस माह की 4, 5, 6, 14, 15, 16, 23, 24 एवं 25तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

अगस्त:- इस मास आपको मिश्रित फल मिलेगा। गृह क्लेश बढ़ा होने पर भी घर परिवार का सुख रहेगा। लगभग सभी कामों में सफलता मिलेगी। अर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्य अधिकता के कारण व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी पेशा लोगों का कार्य भार बढ़ा हुआ रहेगा। उन्हे दिक्कतों का सामना करना होगा। मासान्त में स्थिति में सुधार होगा। चिर-परिचितों से मिलन होगा और आरोग्य लाभ होगा। इस माह की 1, 2, 10, 11, 12, 20, 21, 28, 29 एवं 30 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

सितम्बर:- इस माह आपको मिले जुले परिणाम मिलेंगे। इस माह आपको प्रसन्नता और दुःख दोनों होंगे। कोई रोग हो सकता है। भाग्य क्षेत्र में कमी के कारण परेषानी और उसके कारण चिंता होगी। कुछ आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे। पहले से किये हुये कामों का फल अब मिलेगा। शारीरिक दर्द-पीड़ा, सर्दी, खांसी एवं पित्त जनित रोग हो सकते हैं। अतः इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं लेकिन व्यावसायिक यात्रा असफल हो सकती है। इस माह की 7, 8, 16, 17, 24, 25 एवं 26 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

अक्टूबर:- आपके लिए यह एक उत्तम महीना है। सभी विवाद समाप्त होंगे। अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। खर्च तो होगा लेकिन नियंत्रण में रहेगा। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। घरेलू परेषानियां कम होंगी। अवांछित बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। महिलाओं जीवन स्तर में सुधार होगा। इस माह की 4, 5, 6, 13, 14, 15, 22, 23 एवं 31 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

नवम्बर:- इस माह कृषि-व्यवसाय और घर गृहस्थी का विकास होगा। नौकरी पेशा लोगांे की तरक्की हो सकती है। घर में कोई मंगलकार्य हो सकता है। समाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र के लोगों का प्रभाव और अधिक होगा। भविष्य के प्रति विश्वास जागेगा। मन में नई चेतना जागेगी। भविष्य सम्बंधी योजनाओं को बनाने तथा क्रियान्वयन में आप दिल से लगे रहेंगे। इस माह की 1, 2, 10, 11, 18, 19, 27, 28 एवं 29 तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

दिसम्बर:- आपके लिए यह एक अच्छा महीना है। इस माह धन मान सम्मान, व्यवसाय के मामलों में बढ़ोत्तरी के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त मिलेगी। कम श्रम से अधिक सफलता मिलेगी। सभी निराशाओं का अंत होगा। घरेलू समस्याएं आपके नियन्त्रण में रहेंगी। आत्मविश्वास एवं मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। भाग्योन्नति के नये साधन बनेंगे। वाहन सुख उत्तम रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का इस समय भाग्योदय होगा। इस माह की 7, 8, 9, 15, 16, 25, 26 एवं 27तारीखें अपेक्षाकृत कम शुभ हैं।

 

 

More from: Jyotish
27886

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020