Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'गुंडे' में कुछ भी आक्रामक नहीं: अर्जुन कपूर

arjun-kapoor-bollywood-07092013
7 सितम्बर 2013
मुंबई|
अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा है कि उनकी आगामी फिल्म 'गुंडे' उतनी आक्रामक और मारधाड़ वाली नहीं है, जितना कि उसे बताया रहा है। उनका कहना है कि यह पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। एन्चैंटिड वैली कार्निवल संगीत महोत्सव के एक संवाददाता सम्मेलन में 28 वर्षीय अर्जुन ने शुक्रवार को कहा, "हर कोई सोचता है कि 'गुंडे' में हमारी (रणवीर सिंह और मेरी) बेहद आक्रामक और नकारात्मक भूमिकाएं है। लेकिन हम बहुत ही मजा पसंद गुंडे हैं-हम जश्न, प्यार और खुशियां मनाते हैं।"

आगे उन्होंने कहा, "आप जब फिल्म 'गुंडे' का फर्स्ट लुक देखेंगे, तो लोगों की यह सोच टूट जाएगी कि फिल्म आक्रामक और मारधाड़ से भरपूर है। यह ढेर सारे मसाले, कॉमेडी, गानों और एक प्रेम कहानी के साथ एक पूर्ण मनोरंजक परिवारिक फिल्म है।"

'गुंडे' कभी दो मामूली गुंडे रहे दो गुंडों के कोयला माफिया में शामिल होने की कहानी है। फिल्म यूनिट का एक कोयला खदान के आसपास शूट करने के लिए दुर्गापुर जाना तय है।

अली अब्बास जफर निर्देशित 'गुंडे' में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी हैं।

यशराज फिल्मस की यह फिल्म 14 फरवरी 2014 को वेलेंटाइन-डे के अवसर पर प्रदर्शित होनी है।
More from: Khabar
35137

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020