Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

2013 मेरे लिए अहम वर्ष होगा : अर्जुन

arjun says 2013 is very imp for me

 12 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  फिल्म 'इश्कजादे' के साथ करियर की सफल शुरुआत करने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर बेसब्री से 2013 का इंतजार कर रहे हैं और उनका कहना है कि आने वाला वर्ष उनके लिए काफी अहम साबित होगा। एक कार्यक्रम के दौरान 27 वर्षीय अर्जुन ने कहा, "मैं 'औरंगजेब' की शूटिंग कर रहा हूं। मैं 'गुण्डे' की शूटिंग भी जल्द शुरू करने वाला हूं। अभी मैंने इसकी शूटिंग शुरू नहीं की है। मैं 'गुण्डे' को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह मेरी सबसे रोमांचक परियोजनाओं में से है। 'औरंगजेब' का काम लगभग खत्म होने वाला है। मैं बीते तीन महीनों से इसकी शूटिंग कर रहा हूं। '2 स्टेट्स' की शूटिंग जनवरी के बाद शुरू होगी।"

 

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि तीनों फिल्में अगले वर्ष प्रदर्शित हो जाएंगी। अगला वर्ष मेरे लिए बहुत अहम साबित होगा।


अर्जुन 'औरंगजेब' को लेकर खासे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म में मैं डबल रोल में हूं, इसलिए आपको दो अलग-अलग अर्जुन देखने को मिलेंगे।"


यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'औरंगजेब' में दक्षिणी फिल्मों के अभिनेता पृथ्वीराज, साशा आगा, जैकी श्रॉफ, ऋषि कपूर और अमृता सिंह भी नजर आएंगी।

 

More from: Khabar
34077

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020