Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बॉस एंगिरा..' के सीक्वल के जुट रही टीम

arya-actor-bollywood-20032014
20 मार्च 2014
चेन्नई|
दक्षिण भारतीय अभिनेता आर्य और नयनतारा राजेश एम. के निर्देशन में बनने वाले 'बॉस एंगिरा भास्करन' फिल्म के सीक्वल में एक बार फिर साथ नजर आएंगे। दोनों कुछ साल पहले बनी इस तमिल फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। पहली फिल्म का निर्देशन भी राजेश ने ही किया था। निर्देशक राजेश ने आईएएनएस को बताया, "हम सीक्वल के लिए जल्द हाथ मिलाने जा रहे हैं। आर्य और नयनतारा साथ काम करने के लिए राजी हो गए हैं। हमने तमन्ना भाटिया को भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में लिया है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करने की तैयारी है।"

सीक्वल में हास्य कलाकार संथानम, आर्य के दोस्त के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका में है।

राजेश ने कहा, "प्रबल संभावना है कि वह भी हमारे साथ काम करेंगे। यह वही टीम होगी, जो मूल फिल्म में काम कर चुकी है।"

'बॉस एंगिरा भास्करन' आर्य के करियर की सफलतम फिल्मों में से एक है।
More from: samanya
36519

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020