Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सचिन हमेशा मेरे बुलाने पर आए हैं : आशा

asha wating for movie mai


 24 जनवरी 2013

मुम्बई।  भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आने वाली फिल्म 'माई' का संगीत लांच किया। इस फिल्म में अनुभवी गायिका आशा भोसले पहली बार अभिनय करती नजर आएंगी। इस मौके पर आशा ने मास्टर ब्लास्टर की तारीफ करते हुए कहा कि सचिन उनके निमंत्रण पर हमेशा आए हैं। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर आशा ने कहा, सचिन मेरी इतनी इज्जत करते हैं कि जब भी मैं उन्हें निमंत्रण भेजती हूं, तो वह कभी यह नहीं कहते कि वह नहीं आ सकते।


उन्होंने कहा, सचिन फल लगे उस पेड़ की तरह हैं, जो झुकता ही जा रहा है। सचिन यह बहुत अच्छा है कि तुम्हें अब भी लोग याद हैं, तुम यह जानते हो कि आशा जी लम्बे समय से जानती हैं और मुझे उनका सम्मान करना चाहिए।


फिल्म का निर्देशन महेश कोडियाल ने किया है। यह उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। 'माई' एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसे उसका इकलौता बेटा छोड़ देता है और वह अपनी बेटी और दामाद के घर जाकर रहती है। फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे, राम कपूर, नवीन कौशिक और शिवानी जोशी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

 

More from: samanya
34425

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020