Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अब 'बच गए रे ओबामा' बनाएंगे अशोक पांडेय

ashok pandey will make ab bach gayee obama

 
8 नवंबर 2012

नई दिल्ली।  बराक ओबामा के अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने के एक दिन बाद फिल्म निर्माता अशोक पांडेय ने गुरुवार को अपनी फिल्म 'बच गए रे ओबामा' के निर्माण की घोषणा की। यह फिल्म 2010 में व्यंग्य पर आधारित फिल्म 'फंस गए रे ओबामा' का दूसरा संस्करण है। पांडेय के मुताबिक इस फिल्म के निर्माण का यह बिल्कुल उपयुक्त समय है।


'फंस गए रे ओबामा' में व्यंग्यात्मक लहजे में यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि अमेरिका में आई मंदी से ग्रामीण भारत के लोग भी किस तरह प्रभावित हुए हैं। इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।


अशोक ने कहा, "अगर आपको 'फंस गए रे ओबामा' पसंद आई तो 'बच गए रे ओबामा' भी पसंद आएगी इसमें भी जबर्रदस्त हंसी-मजाक है।"


फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा और इसकी पटकथा और कहानी रूपेश थपलियाल एवं विजय मनरल तैयार करेंगे।

 

More from: Khabar
33698

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020