Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

यूरोप में छुट्टियां बिताएंगी असिन

asin spending holiday in europe

23 सितम्बर 2012

मुम्बई।  'हाउसफुल 2' और 'बोल बच्चन' जैसी दो लगातार सफल फिल्में देने के बाद अभिनेत्री असिन थोटमकल ने कुछ समय के लिए आराम करने का फैसला किया है और इस दौरान वह यूरोप में छुट्टियां बिताएंगी। असिन के एक करीबी सूत्र ने कहा, "बोल बच्चन' की शूटिग में व्यस्त रहने और 'हाउसफुल 2' के प्रचार के बाद 'बोल बच्चन' को प्रचार करने की वजह से उन्हें अपने आप के लिए मुश्किल से ही समय मिल पाया था।"


सूत्र के मुताबिक उन्होंने फिल्म 'खिलाड़ी 786' की शूटिंग शुरू कर दी थी और अब उन्हें अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय मिला है और इसलिए उन्होंने यूरोप में छुट्टियां बिताने का फैसला किया और वहां से वापस आने के बाद इस फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर देंगी।


 

More from: Khabar
32991

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020