Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मलयालम अभिनेता ऑगस्टाइन का निधन

augustine-bollywood-14112013
14 नवंबर 2013
कोझिकोड (केरल)|
मलयालम फिल्म अभिनेता ऑगस्टाइन का गुरुवार की सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार ने दी। वह 58 साल के थे। ऑगस्टाइन के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। उनकी बेटी एन ऑगस्टाइन अभिनय क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं।

उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा।

थियेटर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले ऑगस्टाइन ने अस्सी के दशक के मध्य में मलयालम फिल्मोद्योग में अपना आगाज किया था। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

2010 में उन्हें गहरा आघात लगा था, तभी से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उसके बाद से उन्होंने कुछ ही फिल्मों में अभिनय किया।

हाल ही में उनकी तबियत और बिगड़ गई थी, उन्हें जल्द ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वैसे वह कभी पहली पंक्ति के अभिनेता नहीं रहे, लेकिन ममूटी और मोहनलाल जैसे सितारों के साथ उन्होंने उत्कृष्ट अभिनय किया।

'कमिश्नर', 'देवासुरम', 'एकलव्यन','अरान थामपुरन', 'कझचा' और 'कथा पेरियुबल' उनकी यादगार फिल्में हैं।

उनकी अंतिम फिल्म 'शटर' इसी साल की शुरुआत में प्रदर्शित हुई थी।
More from: samanya
35594

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020