Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बाबा रामदेव की अनशन योजना के बीच सीसीपीए की बैठक

baba-ramdev-hunger-strike-from-5th-june-05201131
31 मई 2011
 
नई दिल्ली। लोकपाल विधेयक का प्रारूप तय करने के लिए हुई बैठक में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच उभरे मतभेद और योग गुरु स्वामी रामदेव के अनशन की योजना के बीच सोमवार को राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए) की बैठक हुई जिसमें स्थिति पर नजर रखने पर जोर दिया गया।
 
कैबिनेट समिति की लगभग दो घंटे चली बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक स्वामी रामदेव द्वारा चार जून से सत्याग्रह शुरू करने की योजना के मद्देनजर बुलाई गई। बाबा रामदेव विदेश में छिपाए गए कालेधन को वापस लाने की मांग कर रहे हैं और सशक्त लोकपाल विधेयक का समर्थन कर रहे हैं।
 
सूत्रों के मुताबिक बैठक में इस संभावना पर चर्चा हुई कि स्वामी रामदेव से वार्ता की जिम्मेदारी एक मंत्री को दी जाए जो अनशन न करने के लिए उन्हें मना लें।
 
गौरतलब है कि स्वामी रामदेव के अनुयायियों ने भ्रष्टाचार विरोधी अपने आंदोलन के लिए लोगों को गोलबंद करना शुरू कर दिया है। रामदेव का अनशन यहां के रामलीला मैदान में होने वाला है।
 
समझा जाता है कि कैबिनेट समिति की बैठक में सोमवार को हुई लोकपाल विधेयक प्रारूप समिति की बैठक में हुए विचार-विमर्श पर भी चर्चा हुई।
More from: Khabar
21157

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020