Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अच्छे गानों को बड़े स्टारों की दरकार नहीं : बप्पी

bappi lehri says about good song

12 दिसम्बर 2012

मुंबई।  मशहूर गायक-संगीतकार बप्पी लाहिरी ने कहा है कि उनका इस बात में कतई विश्वास नहीं है कि किसी फिल्म में गीत की सफलता का दारोमदार बड़े स्टार पर होता है।


उन्होंने कहा, 'मैं स्टार कॉस्ट में विश्वास नहीं करता। 'ऊ ला ला' में कोई खान साब नहीं हैं, यह एक साधारण सिनेमा है। इसमें विद्याजी हैं, नसीरुद्दीन शाह हैं और इसने इतिहास रचा। वर्ष 2011 के हिट 'दी डर्टी पिक्चर' के लिए 'ऊ ला ला' गीत लाहिरी ने तैयार किया।


बप्पी ने छोटे बजट की फिल्म 'मौत का जंगल' के लिए भी गीत गाया है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि लोग इसे पसंद करेंगे।


उन्होंने कहा कि हो सकता है 'मौत का जंगल' भी इतिहास रच दे। कोई नहीं जानता। इसीलिए मैं किसी गीत के लोकप्रिय होने में बड़े स्टार की भूमिका में मैं विश्वास नहीं करता।

 

More from: Khabar
34073

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020