Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिहार में जद (यु) नेता को मारी गोली

bihar jdu leader shot and killed

9 अप्रैल 2012

औरंगाबाद (बिहार)  |  बिहार के औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र में रविवार की रात अपराधियों ने जनता दल (युनाइटेड) और बिहार राज्य बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार रात को सिंह अपने घर से अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन रोड पर टहलने निकले थे कि पांच-छह अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद वह शोर मचाते हुए भागने लगे। कुछ दूर तक अपराधियों ने उनका पीछा किया। इस बीच गोली लगने से वह जख्मी होकर गिर गए और अपराधी फरार हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सिंह को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी सम्बंधित थाने में दर्ज करा दी गई है जिसमें चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

More from: Khabar
30405

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020