Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सेक्स स्कैंडल में फंसा भाजपा जिलाध्यक्ष निलम्बित

bjp leader karulal soni cd

11 फरवरी, 2011

भोपाल। कथित तौर पर सेक्स स्कैंडल में फंसे मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष कारुलाल सोनी को पार्टी से निलम्बित कर दिया गया है। साथ ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा ने जांच के आदेश दिए हैं।

विश्व हिंदू परिषद से लेकर भाजपा के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने वाले सोनी की कथित सीडी भोपाल में मीडिया सहित अन्य लोगों तक एक पहुंच गई है। इस सीडी में सोनी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है।

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा ने सोनी को निलम्बित कर दिया है। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरी शंकर शेजवार से जांच कराई जा रही है। झा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि शेजवार 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट देंगे। जांच में सोनी के दोषी पाए जाने पर उनको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन तक हो सकता है।

सोनी ने कहा है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से परेशान होकर कुछ लोगों ने यह साजिश रची है। इस सजिश में पार्टी और बाहर के लोगों के होने की भी सोनी ने आशंका जताई है। इतना ही नहीं उनका दावा है कि यह इसमें तकनीक का प्रयोग कर मेरा चेहरा लगाया गया है।

सोनी का कहना है कि सीडी में उनकी तस्वीर को किसी और व्यक्ति के साथ जोड़कर तैयार किया गया है। उनकी यह राजनीतिक व चारित्रिक हत्या की साजिश है। वह इस पूरे मामले की जांच की मांग करेंगे।

More from: Khabar
18413

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020