Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बोल-बच्चन' ने 100 करोड़ रुपये कमाई की सीमा पार की

bol bacchan cross the limt of earing rupees 100 crore

27 जुलाई 2012

मुम्बई । रोहित शेट्टी पर बॉक्स आफिस बेहद मेहरबान नजर आ रहा है। 'गोलमाल-3' ,'सिंघम', के बाद उनकी फिल्म 'बोल बच्चन' ने बॉक्स आफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई की है। 1979 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'गोलमाल' से प्रेरित 'बोल बच्चन' के निर्माण में 70 करोड़ रुपए का खर्च आया था। इस फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, असिन थोटमकल और प्राची देसाई ने काम किया है।


छह जुलाई को प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने पहले सप्ताहांत 43.10 करोड़ रुपए की कमाई की।


रोहित शेट्टी की निर्माण कम्पनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस फिल्म ने पहले सप्ताह 66.81 करोड़, दूसरे सप्ताह 24.12 करोड़ और तीसरे सप्ताह 9.33 करोड़ की कमाई की और 20 दिनों में बाक्स आफिस पर इसकी कुल कमाई 100.26 करोड़ रुपए रही।


'फॉक्स स्टार स्टूडियोज' द्वारा पेश और 'श्री अष्टविनायक सिनेवीजन' निर्मित फिल्म 'बोल बच्चन' को मल्टीप्लैक्स के साथ-साथ एक पर्दे वाले सिनेमाघर के दर्शक भी मिले। इसे 2700 प्रति के साथ प्रदर्शित किया गया था।

 

More from: Khabar
32057

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020