Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अन्ना के समर्थन में बॉलीवुड का टि्वटर पर 'हल्ला बोल'

bollywood tweets in favour of anna hazare

16 अगस्त 2011

अन्ना हजारे के समर्थन में आम भारतीय ही नहीं,पूरा बॉलीवुड खड़ा हो गया है। आम तौर पर बॉलीवुड की कुछ ही हस्तियां देश के मुद्दों पर खुलकर बोलते दिखते हैं। लेकिन आज सुबह ट्विटर पर बॉलीवुड के नये-पुराने,हर तरह के चेहरों ने सोशल मीडिया पर जम कर हल्ला बोला। इनमें से ज्यादातर हस्तियां अन्ना हज़ारे के समर्थन में हैं। इन लोगों ने अन्ना हज़ारे पर की गई कार्रवाई को लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन करार दिया है। जानिये बॉलीवुड में अन्ना की गिरफ्तारी पर किसने सोशल मीडिया पर क्या टि्वट किया।

अनुपम खेर : अन्ना हजारे,किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल को जेपी पार्क पहुंचने से पहले हिरासत में ले लिया गया। यह भारतीय गणतंत्र के लिए सबसे काला दिन है। हमें सरकार की इस कार्यवाही का विरोध करना है और अपनी बात शांतिपूर्वक कहनी है।

बिपाशा बसु - अन्ना हजारे को हम सब के समर्थन की जरूरत है जिससे वे भ्रष्टाचार के राक्षस को खत्म कर सकें। ये राक्षस हमारे देश को लगातार खाये जा रहा है।

जावेद अख्तर : मैंने अन्ना हजारे के काम करने के तरीके के बारे में कुछ बातें सुनी हैं लेकिन उन्हें हिरासत में लिया जाना असंवैधानिक और अस्वीकार्य है।

फरहान अख्तर: सभी भारतीय तो शांतिपूर्वक विरोध करने का पूरा अधिकार है। अन्ना हज़ारे की गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक है और ये दिखाता है कि सत्ता में बैठे लोगों की सोच क्या है।

भाग्यश्री : शर्मिंदी से भरी कार्रवाई है ये। गांधी के ही देश में गांधीवीदी आदर्शों को अपना कर किसी का विरोध करने की सरकार की तरफ से इजाज़त नहीं है।

शेखर कपूर : हिंसा का कोई खतरा नहीं है लेकिन इसके बावजूद सरकार ने अन्ना हजारे को हिरासत में ले लिया। लाखों लोग आज अन्ना के समर्थन में खड़े हैं क्योंकि उनका तंत्र पर से विश्वास मिट गया है। अगर सरकार लोगों का प्रतिनिधित्व करती है तो उसे अन्ना की टीम को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत देनी चाहिए।

गुल पनाग : आप अन्ना की बातों या फिर उनके आदर्शों से सहमत नहीं हो सकते हैं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं हैं। लेकिन आप उनके शांतिपूर्वक विरोध करने के अधिकार को कैसे छीन सकते हैं।

अनुराग कश्यप : कांग्रेस का कामकाज देखकर लग रहा है कि आपातकाल का दौर लौट आया है। यह सरकार काफी कुछ छुपाने की कोशिश कर रही है। पुलिस बल का प्रयोग करके सरकार अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को एक तरह से स्वीकार कर रही है।

दिया मिर्जा : इतना तो तय है कि खुद सरकार ने आज अन्ना को इतना बड़ा हिरो बना दिया जितने वे इससे पहले नहीं थे।

शबाना आजमी : हम अन्ना हजारे को हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हैं। देश के सभी लोगों को संवैधानिक तौर पर प्रदर्शन का अधिकार है।

चेतन भगत :भ्रष्टाचार यूपीए की सरकार को तोड़ रही है,लेकिन इनका घमंड इन्हें खत्म कर देगी। 24 घंटे पहले प्रधानमंत्री झंडा फहरा कर आज़ादी का जश्न मनाते हैं और आज अन्ना से बिना कोई गुनाह किये उनकी आज़ादी छीन ली जाती है।

दिव्या दत्ता : मैं अन्ना की हर बात से सहमत नहीं हूं लेकिन उनकी जिस तरह से गिरफ्तार किया गया है, इसे कभी माफ नहीं किया जा सकता है। ये लोकतंत्र के खिलाफ है।

राम गोपाल वर्मा : मैं ये सोच कर हैरान हूं कि क्या ब्रिटिश सरकार उतनी ही भ्रष्ट थी जितनी ही हमारी मौजूदा सरकार है।


 

More from: samanya
23767

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020