Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिल्म दर फिल्म निखरे हैं अर्जुन : ब्रह्मानंदम

brahmanandam-bollywood-24032014
24 मार्च 2014
चेन्नई|
हास्य अभिनेता ब्रह्मानंदम ने अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ उनकी पहली फिल्म से लेकर अब तक लगभग हर फिल्म में काम किया है। ब्रह्मानंदम कहते हैं कि बीते वर्षो में अर्जुन में एक अभिनेता के रूप में निखार आया है। यह जोड़ी अब मारधाड़ से भरपूर आगामी तेलुगू फिल्म 'रेस गुर्रम' में साथ काम करेगी। ब्रह्मानंदम ने आईएएनएस को बताया, "मैंने उनकी शुरुआत से उनके साथ काम किया है। मैं उन्हें सिर्फ इसलिए प्रतिभाशाली नहीं मानता क्योंकि वह महानायक चिरंजीवी के परिवार से हैं, बल्कि ऐसा इसलिए है क्योंकि मैंने उन्हें फिल्म दर फिल्म एक अभिनेता के रूप में निखरते देखा है। बहुत ज्यादा अभिनेता अपने करियर में लगातार आगे नहीं बढ़े हैं।"

अर्जुन, चिरंजीवी के भतीजे हैं। वह 'गंगोत्री', 'देसामुडुरु' और 'जुलायी' सरीखी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

'रेस गुर्रम' में अर्जुन और ब्रह्मनंदम एक पुलिस महकमे के सहयोगियों की भूमिका निभा रहे हैं।

सुरेंद्र रेड्डी निर्देशित 'रेस गुर्रम' इन गíमयों में प्रदर्शित होनी है। इसमें श्रुति हासन, सलोनी अश्विनी, रवि किशन और प्रकाश राज भी हैं।
More from: samanya
36542

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020