Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लोगों की निगरानी बेटों से मिलेंगी ब्रुक

brooke-mueller-hollywood-05102013
5 अक्टूबर 2013
लॉस एंजेलिस|
अभिनेत्री ब्रुक म्युलर को कैलिफोर्निया के पुनर्वास केंद्र से कथित रूप से छुट्टी मिल गई है। वह यहां अन्य लोगों की निगरानी में अपने बेटों से मिलेंगी। पुनर्वास केंद्र में ब्रुक की नशे की लत का उपचार चल रहा था। ब्रुक अब अपने जुड़वा बेटों बॉब और मैक्स से मिलने की तैयारी कर रही हैं। इन दोनों बच्चों के पिता ब्रुक के पूर्व पति चार्ली शीन हैं।

वेबसाइट 'राडार ऑनलाइन' के मुताबिक, अगले हफ्ते से वह अपने बच्चों से मिलना शुरू करेंगी। शुरुआत में वह हालांकि, हफ्ते में सिर्फ तीन दिन अपने बच्चों से मिल सकेंगी।

एक सूत्र ने बताया, "लॉस एंजेलिस काउंटी ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ चिल्ड्रेन एंड फैमिली सर्विसेज के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ब्रुक को उनके बच्चों से मिलने देने की सिफारिश की थी।"

ब्रुक के बच्चे इन दिनों शीन के पूर्व साथी डेनिस रिचर्ड्स के साथ रह रहे हैं।
More from: samanya
35351

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020