Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

क्रिस, ब्रूस ने साथ मनाया बेटी का जन्मदिन

bruce-jenner-hollywood-31102013
31 अक्टूबर 2013
लास एंजेलिस|
टीवी प्रस्तोता क्रिस और उनसे अलग हो चुके उनके पति ब्रूस जेनर ने 29 अक्टूबर को अपनी बेटी केंडल जेनर का 18वां जन्मदिन साथ मनाया। क्रिस और ब्रूस बीते कुछ सप्ताह से अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन उन्होंने आपसी मतभेदों को अपनी बेटी केंडल के जन्मदिन की खुशी में कड़वाहट नहीं डालने दी।

केंडल की जन्मदिन पार्टी में उसके भाइयों ब्रैंडन और ब्रॉडी ने भी हिस्सा लिया। ये दोनों ब्रूस की पहली पत्नी के बेटे हैं।

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार क्रिस के पहले पति की बेटी मशहूर सामाजिक हस्ती किम कार्डेशियन भी केंडल के जन्मदिन की खुशियों में शामिल हुईं।

सभी को कैलिफोर्निया के वेलेसिया में सिक्स फ्लैग्स मैजिक माउंटेन में मस्ती करते देखा गया।

केंडल के एक मित्र ने इंस्टाग्राम पर पार्क में रोलर कॉस्टर पर सवारी करते हुए पूरे परिवार की तस्वीर भी साझा की।
More from: samanya
35489

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020