Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शीन ने म्यूलर के मुआवजे में की कटौती

charlie-sheen-hollywood-19092013
19 सितम्बर 2013
लास एंजेलिस|
हॉलीवुड अभिनेता चार्ली शीन अब अपनी पूर्व पत्नी ब्रूक म्यूलर को बच्चों की परवरिश के लिए प्रतिमाह 50,000 डॉलर मुआवजा नहीं देंगे। अदालत के बाहर हुए समझौते के बाद यह तय हुआ कि शीन अब म्यूलर को आधी राशि ही देंगे। शीन और म्यूलर के चार वर्षीय जुड़वा बेटे बॉब और मैक्स शीन की एक और पूर्व पत्नी डेनिस रिचर्ड्स के साथ रह रहे हैं।

एक सूत्र ने वेबसाइट 'रडारऑनलाइन डॉट काम' को बताया, "अदालत के बाहर ही शीन और म्यूलर के वकीलों ने उनके बीच एक समझौता कराया है, जिसके तहत अब शीन को म्यूलर को मुआवजे के रूप में 25,000 डॉलर प्रतिमाह देने हैं, क्योंकि उनके दोनों बच्चे म्यूलर के साथ नहीं रहते हैं।"

म्यूलर के नशे की लत की वजह से अदालत ने मई महीने में दोनों बच्चों के कानूनी संरक्षण का अधिकार उनसे लेकर अस्थायी तौर पर रिचर्ड्स को दिया था।
More from: samanya
35255

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020