Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सुधीर ने बनाया मुझे अभिनेत्री : चित्रांगदा

chitrangada says i am very thankfull to sudhir

 28 दिसम्बर 2012

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा की शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उन्हें अभिनय का मौका दिया। चित्रांगदा सबसे पहले सुधीर की फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' में नजर आई थीं। उन्होंने बताया, "सुधीर ने मुझे अभिनेत्री बनाया है। मैं उनकी एहसानमंद हूं। वह काफी पढ़े लिखे हैं, उनके पास मनोचिकित्सक की डिग्री है। वह लोगों को समझते हैं और उनका निर्देशन का तरीका कमाल का है।"


चित्रांगदा सुधीर की अगली फिल्म 'इन्कार' में तीन अलग रूपों में नजर आएंगी। 'इन्कार' कार्यस्थलों में होने वाले यौन उत्पीड़न पर आधारित फिल्म है। चित्रांगदा ने कहा कि यदि कहानी मजबूत हो तो उन्हें 'ए' सर्टिफिकेट श्रेणी की फिल्मों से परहेज नहीं है।


फिल्म में अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल 18 जनवरी को प्रदर्शित होगी।


 

More from: Khabar
34205

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020