Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रिश्तों में भावनात्मक संतुष्टि बेहद अहम : चित्रांगदा

chitrangda-take-on-relation-0219201309876511
18 फरवरी 2013

मुंबई। गोल्फ खिलाड़ी ज्योति सिंह रंधावा की जीवन संगिनी अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह बताती हैं कि उनके लिए रिश्तों में भावनात्मक संतुष्टि बेहद अहम है। ठीक कुछ ऐसी ही बात उनकी आने वाली फिल्म 'आई, मी और मैं' में उनकी किरदार अनुष्का के साथ है। 

उन्होंने एक मुलाकात में बताया, "अनुष्का बिल्कुल मुझसे मिलती जुलती है। पहली बार निर्देशक बने कपिल शर्मा ने जब मुझे स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्होंने कहा कि तुम अनुष्का को अपने से बिल्कुल मिलती जुलती समझो। मैं तुम्हें बाहरी तौर पर जानता हूं कि तुम बेहद शांत और गंभीर हो। "

एक मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में जॉन अब्राहम और प्राची देसाई की भी अदाकारी है। 

चित्रांगदा बताती हैं कि जॉन ने इस फिल्म में खुदगर्ज इंसान की भूमिका निभाई है। उनका किरदार बहुत आकर्षक है। 

उन्होंने कहा, "यह बहुत ही आकर्षक किरदार है। वह एक सनकी है लेकिन बहुत प्यारा सनकी। वह यह नहीं जानता कि वह कितना नीच और स्वार्थी है। वह जो कुछ कर रहा है उसका उसे अहसास भी नहीं है। "

फ्ल्मि के प्रोड्यूसर भी खुद जॉन अब्राहम हैं। 

प्रोड्यूसर जान अब्राहम के बारे में चित्रांगदा बताती हैं, "कभी-कभी वे बहुत संजीदा हो जाते हैं। सेट पर भी वे फिल्म, म्यूजिक और मार्केटिंग में बेहद मशगूल दिखाई देते थे।"

उन्होंने कहा, "वे अब पक्के प्रोड्यूसर बन चुके हैं। इसलिए वे सारी बातों को समझते हैं और पूरी जिम्मदारी उठाते हैं। सेट पर खूब मजा आया। वे एक सीधे व्यक्ति हैं।"
More from: samanya
34572

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020