Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पहली फिल्म की तरह कड़ी मेहनत करती हूं : चित्रांगदा

chitrangdha-on-her-effort-0225201309876111
24 फरवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह कहती हैं कि अपनी पहली फिल्म की तरह ही वह अपनी हर फिल्म में मेहनत से काम करती हैं। चित्रांगदा ने 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' 'ये साली जिन्दगी' और 'इंकार' जैसी फिल्मों में काम किया है। आठ सालों से फिल्म जगत में काम कर रही चित्रांगदा कहती हैं, "फिल्मों के लिए मेरी मेहनत के स्तर में कोई कमी नहीं आई है। हम अपनी हर फिल्म में पहली फिल्म की तरह ही मेहनत करते हैं। हां काम करने का तरीका जरूर बदल सकता है।"

चित्रांगदा ने गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा से विवाह किया है। यह पूछे जाने पर कि शूटिंग के बीच वह परिवार और दूसरे निजी कार्यो के लिए समय कैसे निकाल पाती हैं, उनका कहना है, "मैं किसी भी तरह से यह सब कर लेती हूं।"

चित्रांगदा इस समय अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'आई, मी और मैं' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके पास दो और फिल्में हैं।
More from: Khabar
34617

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020