कुडनकुलम 3 और 4 का समझौता तैयार : रूसी राजदूत
Misc
agency
नई दिल्ली | रूस के राष्ट्रपति दिमित्रि मेदवेदेव की भारत यात्रा से पहले रूसी राजदूत अलेक्जेंडर एम. कदाकैन ने कहा कि कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की तीसरी और चौथी इकाई के लिए समझौते लगभग तैयार हो चुके हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि मास्को को उम्मीद है कि परमाणु जवाबदेही कानून इन पर लागू नहीं होगा। मेदवेदेव दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार सुबह भारत आएंगे। वह यहां ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसमें
सुरक्षा और समबद्धता पर रहेगा ध्यान : मुकुल राय
Misc
agency
कोलकाता | रेल मंत्री मुकुल राय ने सोमवार को माल भाड़े में वृद्धि को वापस लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर जवाब देने से बचते हुए कहा कि वह रेलवे का संचालन अनुपात बढ़ाना चाहते हैं और सुरक्षा तथा समयबद्धता पर ध्यान देना चाहते हैं। राय रेल मंत्री बनने के बाद पहली बार कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "संचालन अनुपात 1973-74 के बाद से कभी भी 90 फीसदी से कम नहीं था। हमने कई कदम उठाए हैं। हमें अनुमान है कि संचालन अनुपात में कमी आएगी।"
लद्दाख में हिमपात, कश्मीर में बारिश
National
agency
श्रीनगर | लद्दाख क्षेत्र में ताजा हिमपात होने के कारण सोमवार को कारगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री नीचे चला गया। इसके कारण यह कस्बा जम्मू एवं कश्मीर का सबसे ठंढा क्षेत्र रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां कहा, "लद्दाख क्षेत्र के द्रास, जांस्कर और लेह में ताजा हिमपात के कारण कारगित कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री नीचे चला गया। आज श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, पहलगाम में 3.0 डिग्री, गुलमर्ग में 2.2 डिग्री और लेह में 1.0 डिग्री रहा।"
अन्ना की हुंकार, लम्बी लड़ाई को रहें तैयार
Misc
agency
नई दिल्ली | भ्रष्टाचार मिटाने के लिए एक बड़े आंदोलन की हुंकार भरते हुए समाजसेवी अन्ना हजारे ने रविवार को कहा कि सरकार गूंगी एवं बहरी हो गई है। भ्रष्टाचार उजागर करने के प्रयास में 25 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन सरकार एक सख्त कानून बनाने के लिए तैयार नहीं है। समाजसेवी ने कहा कि सरकार यदि वर्ष 2014 तक जन लोकपाल विधेयक नहीं लाती तो उसे सत्ता से बाहर जाना होगा। उन्होंने लोगों से भ्नष्टाचार के खिलाफ लम्बी लड़ाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा।
अन्ना आंदोलन का अपडेट अब मोबाइल पर
Misc
agency
अब आप 25 रुपये के एक कूपन से साल भर तक अन्ना हजारे के आंदोलनों की योजना के बारे में जान सकते हैं। आपको बस कूपन की कूट संख्या अपने मोबाइल में डालनी है।
केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में 7 फीसदी वृद्धि
Misc
agency
नई दिल्ली | केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में सात प्रतिशत की वृद्धि कर दी। मूल वेतन पर मिल रहे 58 फीसदी महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया गया है। इससे केंद्र सरकार के 40 लाख से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। नया महंगाई भत्ता जनवरी 2012 से लागू होगा। महंगाई भत्ते में सात फीसदी वृद्धि का लाभ केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को भी मिलेगा।
बिहार में खसरा ने ली 10 बच्चों की जान
Misc
agency
पटना | बिहार के मधुबानी जिले के एक गांव में खसरा अपने पैर पसारता जा रहा है। अब तक इस बीमारी के कारण वहां कम से कम 10 बच्चों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, "पिछले कुछ दिनों में आठ बच्चों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में खसरा के कारण दो बच्चों की मौत हुई है। मधुबानी जिले के बिसी-पट्टी गांव में बड़ी संख्या में बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं।"
कानपुर में डकैतों ने 2 बच्चों की हत्या की
Misc
agency
लखनऊ | उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के एक गांव में शुक्रवार देर रात डकैतों ने एक घर में जमकर लूटपाट की और विरोध करने पर दो बच्चों की हत्या कर वे फरार हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शिवराजपुर के बर्राजपुर गांव की है। शैलेंद्र यादव नामक व्यक्ति के घर में शुक्रवार देर रात करीब एक दर्जन डकैतों ने जमकर लूटपाट की और विरोध करने पर उन्होंने दो बच्चों की हत्या कर दी।
पेट्रोल के दाम में हो सकती है वृद्धि
Misc
agency
नई दिल्ली | लोगों को ऑटो एवं घरेलू ईंधन की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि कच्चे तेल के बढ़ते दाम और सरकारी तेल विपणन कम्पनियों (ओएमसी) के दबाव के चलते सरकार ईंधन के दामों की समीक्षा करने पर विचार कर रही है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री जयपाल एस. रेड्डी ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, "हमारे मंत्रालय की सोच है कि सभी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर फिर से विचार किए जाने की जरूरत है।"
बंधक संकट : वार्ता सही दिशा में, शनिवार को रहेगी जारी
Misc
agency
भुवनेश्वर | ओडिशा के कंधमाल जिले में पिछले सप्ताह नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए इटली के दो नागरिकों की सुरक्षित रिहाई के प्रयास जारी हैं। इस सिलसिले में चल रही वार्ता आगे बढ़ी है लेकिन अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। शनिवार को भी वार्ता जारी रहेगी। नक्सलियों से शुक्रवार को फिर बातचीत हुई। बातचीत में नक्सलियों के दो वार्ताकार और तीन सरकारी अधिकारी शामिल थे। वार्ता कई घंटे चली। इस दौरान नक्सलियों के वार्ताकारों ने बातचीत में जेल में बंद एक शीर्ष नक्सल नेता को भी शामिल करने की मांग की लेकिन बाद में इस मुद्दे
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।