Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'दबंग 3' होगा 'दबंग' का पूर्व संस्करण

dabangg 3 is the version of dabangg

14 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  फिल्म 'दबंग 2' का प्रचार कर रहे अभिनेता सलमान खान का कहना है कि इसका अगला संस्करण 'दबंग' का पूर्व संस्करण होगा। इस फिल्म में एक भ्रष्ट लेकिन दयालु पुलिस अधिकारी की भूमिका कर रहे सलमान ने कहा, "हमारी तीसरी फिल्म भी तैयार है इसमें कहानी पीछे जाएगी और इसमें दिखाया जाएगा कि चुलबुल पांडे कैसे चुलबुल पांडे बना। अगर दूसरा संस्करण सफल रहता है, हम तीसरे को प्रदर्शित करेंगे, जो कि वास्तव में पहला संस्करण होगी। 'दबंग 3' पूर्व संस्करण होगी।"


अभिनव कश्यप निर्देशित फिल्म 'दबंग' 2010 में प्रदर्शित हुई थी जिसमें सलमान और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।


सोनाक्षी 'दबंग 2' में भी अभिनय कर रही हैं और जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 'दबंग 3' में भी होंगी तो उन्होंने कहा, " दंबग 3' में भी सोनाक्षी के लिए एक स्थान है। उसमें वह और उसके पिता हैं लेकिन हम दोनों मिलते नहीं हैं।"


'दबंग 3' का निर्देशन सलमान के भाई अरबाज खान कर रहे हैं और इसमें प्रकाश राज खलनायक की भूमिका में दिखेंगे। इसका प्रदर्शन 21 दिसम्बर को किया जाएगा।

 

More from: Entertainment
34083

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020