Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रेडक्लिफ इंजीनियर की भूमिका निभाएंगे

daniel-radcliffe-hollywood-23012014
23 जनवरी 2014
लॉस एंजेलिस|
अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ को एक फिल्म में सिविल इंजीनियर की भूमिका निभाने के लिए ले लिया गया है। यह फिल्म ब्रुकलिन ब्रिज के निर्माण के बारे में है। वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 'हैरी पोटर' स्टार रेडक्लिफ फिल्म में वाशिंगटन रोबलिंग नामक एक प्रतिभाशाली लेकिन अनुभवहीन इंजीनियर की भूमिका निभाएंगे। एक ऐसा इंजीनियर जो ब्रुकलिन को मैनहट्टन से जोड़ने वाले प्रसिद्ध न्यूयॉर्क पुल के निर्माण का निरीक्षण करता है।

फिल्म में रोबलिंग अपने वास्तुकार पिता के निधन के बाद निर्माण कार्य को अपने हाथों में लाने के लिए मजबूर होता है।

फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। यह डगलस मैक्ग्रा के निर्देशन में बनेगी।

गोल्डक्रेस्ट फिल्म्स के प्रबंध निदेशक पास्कल डेगोव ने कहा, "डेनियल की भागादारी फिल्म के लिए एक अप्रत्याशित सफलता है। वह सिर्फ किरदार के लिए ही श्रेष्ठ नहीं हैं बल्कि वह स्वयं को साबित करने वाले कुछ अभिनेताओं में से एक हैं।"
More from: samanya
36135

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020