Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

डैनी बॉएल को पसंद है रहमान की सादगी

danny boyle and a r rhaman


31 अक्टूबर 2012

नई दिल्ली।  ऑस्कर जीत चुके ब्रिटिश निर्देशक डैनी बॉएल को भारतीय संगीतकार अल्ला रक्खा रहमान की सादगी बेहद पसंद है। बॉएल ने रहमान के साथ दो फिल्मों में काम किया है और इनमें से एक के लिए रहमान को भी ऑस्कर मिला है। बॉएल ने कहा कि उन्हें यह बात बेहद पसंद है कि इतनी जबरदस्त सफलता के बावजूद रहमान बेहद सादगी भरे इंसान बने रहे हैं।

बॉएल ने बिग सीबीएस प्राइम चैनल के कार्यक्रम 'इंडियाज प्राइम आयकन' में कहा, "रहमान विलक्षण हैं लेकिन वह बेहद साधारण इंसान हैं। मैं उनके इस गुण का सम्मान करता हूं। इतनी प्रसिद्धि के बावजूद रहमान सादगी ओढ़े रहते हैं और इस कारण मुझे उनके साथ काम करने का गर्व है।"

रहमान ने बॉएल के साथ 'स्लमडॉग मिलियनेयर' और '127 आवर्स' में काम किया है। पहली फिल्म के लिए रहमान को ऑस्कर मिला था और दूसरी फिल्म के लिए रहमान को ऑस्कर के लिए दो वर्गो में नामांकित किया गया था।


 

More from: samanya
33570

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020