Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'डेविड' में मिलिंद के लिए कोई संवाद नहीं

david release on feb

 
15 जनवरी 2013

नई दिल्ली। निर्देशक बिजॉय नाम्बियार की आनेवाली फिल्म 'डेविड' में मॉडल से अभिनेता बने मिलिंद सोमन मुस्लिम धर्मावलम्बी की भूमिका में दिखेंगे। भूमिका के विषय में अनोखी बात यह है कि फिल्म में उनके किरदार के लिए एक भी संवाद नहीं है। एक सूत्र के मुताबिक, मिलिंद किरदार की मांग के अनुरूप पूरी फिल्म में सिर्फ प्रार्थना करते नजर आएंगे।


फिल्म 'डेविड' एक साथ हिंदी और तेलुगू भाषाओं में फिल्माई गई है। फिल्म में अभिनेता नील नितिन मुकेश, विनय विरमानी, मोनिका डोगरा, ईशा शरवानी और दक्षिण भारतीय अभिनेता विक्रम ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।


एक गैंग्स्टर पर आधारित यह हास्य फिल्म 'डेविड' मंगलोर और मुम्बई सहित कई शहरों में फिल्माई गई है। नाम्बियार ने पूरी फिल्म की श्वेत-श्याम शूटिंग की है।


फिल्म एक फरवरी को प्रदर्शित होगी।

More from: Khabar
34359

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020