Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दिल्ली पुलिस ने किया प्रशंसनीय काम : कृष्णा

delhi police did praiseworthy work

25 जून 2012

नई दिल्ली। इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य और मुम्बई हमले के संदिग्ध अबु हमजा की गिरफ्तारी पर विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने दिल्ली पुलिस की सराहना की है। कृष्णा ने कहा कि जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि हमजा को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) से गत सप्ताह गिरफ्तार किया गया था।

कृष्णा ने कहा, "दिल्ली पुलिस शानदार काम कर रही है। पहले उन्हें अपनी जांच पूरी करने दीजिए। इसके बाद वे सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे। उसके अनुरूप हम कार्रवाई करेंगे।"

हमजा उर्फ सैयद जबीउद्दीन को 26/11 के मुम्बई हमलों को अंजाम देने में प्रमुख किरदार निभाने वालों में था। पुलिस के मुताबिक वह हमले के दौरान आतंकवादियों को फोन के जरिए जरूरी सूचनाएं उपलब्ध करा रहा था।

हमजा को 21 जून को यहां एक अदालत में पेश किया था, जहां उसे 15 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मुम्बई हमले में कुल 166 लोगों की जान गई थी।


 

More from: Khabar
31438

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020