Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

साइरस के बचाव में आईं लोवातो

demi-lovato-singer-19112013
19 नवंबर 2013
लॉस एंजेलिस|
गायिका डेमी लोवातो का मानना है कि उनकी दोस्त गायिका माइली साइरस एक प्रतिभावान कलाकार हैं और बहादुरी के कारनामों के कारण उन्हें गलत समझ लिया जाता है। लोवातो ने वेबसाइट 'इऑनलाइन डॉट काम' से कहा, "मुझे लगता है उन्हें बेहतर पता है कि वह क्या कर रही हैं। कई सारे कलाकार इस तरह के कारनामे करते हैं और यह सही है, लेकिन मैं मानती हूं कि उनकी आवाज बेहद अद्भुत है। सिर्फ कुछ कारनामों की वजह से उन्हें गलत समझा जाता है।"

एक म्यूजिक अवार्ड समारोह में भड़कीली प्रस्तुति देने के लिए साइरस की पिछले दिनों काफी आलोचना की गई थी।

लोवातो ने कहा, "दुनिया को अब साइरस के 16 वर्षीया हाना मोंटाना वाली छवि को भुला देना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "मेरे साथ भी यही समस्या है, लेकिन थोड़ी अलग है। मैंने मंच पर ट्वर्क (विशेष नृत्य शैली) नहीं किया बल्कि सीधे पुनर्वास केंद्र में भर्ती हो गई।"
More from: samanya
35641

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020