Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

धनु राशिफल 2019

धनु राशि वाले जातक इस वर्ष अपने को एक दार्शनिक के रूप में पाएंगे। यात्राओं के योग बन रहे हैं। आपके लिए जीवन में अनेक विकल्पों की भी संभावना बन रही है। हालाँकि कोई प्रियजन आपको छल सकता है। इसलिए थोड़ा सचेत रहें। सेहत के लिहाज से यह वर्ष ठीक है। आपका हेल्थ इंडेक्स 60% रहेगा। हालाँकि रक्त एवं नासिका से जुड़े विकार और ब्रोंकाइटिस जैसी शिकायत हो सकती है। कई बार आप थोड़े आलसी हो सकते हैं।

इस वर्ष आपका हैप्पीनेस इंडेक्स 80% रहेगा। आप प्रेम मे अपने आप को वशीभूत पाएंगे। ख़ुद को आप बंधनों से मुक्त रखेंगे। आप वर्तमान को प्राथमिकता देते हुए जीवन का आनंद लेंगे। अपनी बात को स्पष्ट कहने का आपको भरपूर मौका मिलेगा। आपका करियर इंडेक्स 70% रहेगा। प्रोफेसर, धर्म प्रचारक, अनुवादक के लिए यह वर्ष शुभ रहेगा। कानून विद व न्यायाधीश के पदोन्नति का योग बन रहा है।

उपाय

1. मंगलवार के दिन उपवास करें।

2. बहते हुए पानी में गुड़ व तिल से बनी रेवड़ी प्रवाहित करें।

3. हाथी दाँत से बनी वस्तु घर में रखें।

4.धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सुख-शांति हेतु उपाय

1. जनसेवा में लिए समय निकालें।

2. पशु सेवा करें।

3. योग व कसरत करें।

4. खुली जगह में भ्रमण करें।

5. चित्रकला जैसे क्रिएटिव काम कर सकते हैं।

उदाहरण - गायक उदित नारायण

जाने माने बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण का जन्मदिन 1 दिसंबर को होता है। इस वर्ष वह अनेकों यात्राओं का लाभ उठाएंगे। स्वतंत्रता प्रिय व्यक्तित्व के मालिक उदित नारायण इस वर्ष दार्शनिक के रूप में नज़र आ सकते हैं। वह अपने जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। उनका हेल्थ इंडेक्स 80% रहेगा। समय-समय पर उन्हें रक्तचाप व रक्त विकार की समस्या सता सकती हैं। इसके अलावा उनकी पाचन शक्ति प्रभावित हो सकती है। उनका हैप्पीनेस इंडेक्स 80% रहेगा। वह अपने उसूलों से समझौता नहीं करेंगे। किसी प्रियजन से धोखा मिलने के संकेत हैं। उनका करियर इंडेक्स उच्चतम बिंदु तक पहुँचेगा।

सूचना: यह राशिफल आपकी सौर राशि अर्थात् जन्मतिथि पर आधारित है।

More from: Jyotish
36859

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020