Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

Dhanu Rashi 2020 - धनु राशिफल 2020 | Dhanu Rashifal 2020

Dhanu Rashifal 2020धनु राशिफल 2020 (Dhanu Rashi 2020) के अनुसार इस राशि वालों के लिए वर्ष 2020 बेहद अच्छे परिणामों वाला होगा। आर्थिक स्थिति जहां बेहतर होगी तो वहीं करियर के लिहाज से भी यह साल शानदार रहेगा। ग्रह दशाएं आपके अनुकूल हैं। यात्रा करना लाभदायक साबित होगा। दूर की यात्राएं ज्यादा फलदायी होंगी। सामाजिक सेवा में रुचि बढ़ेगी। समाजसेवा से मानसिक प्रसन्नता महसूस होगी। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बेहद सौभाग्यशाली साबित होने वाला है।

धनु राशिफल 2020 के अनुसार करियर

धनु राशिफल 2020 में करियर के लिहाज से यह वर्ष धनु राशि के जातकों के लिए चमकदार होगा। आपका भाग्य और आपकी मेहनत मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगें। वैसे करियर निमार्ण में भाग्य से ज्यादा आपकी मेहनत का योगदान रहेगा। परिस्थितियां विपरीत होंगी फिर भी आप अपनी बुद्धि और मेहतन से उसे अपने पक्ष में कर लेंगे। जॉब की तलाश में हैं तो तलाश खत्म होगी। मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब का मौका मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में मेहनत बनी रहे तो यहां भी सुनहरा मौका है। विदेशी कंपनियों के साथ व्यापार लाभप्रद होगा। साझेदारी के व्यापार में सावधानी बरतें। अधूरे कार्य पूरे होंगे। सहकर्मियों का सहयोग और वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। कार्यस्थल पर सावधानी बरतें जिससे चरित्र पर दाग न लगें.

धनु राशिफल 2020 के अनुसार आर्थिक जीवन

धनु राशि 2020 में आपके धन लाभ के प्रबल योग हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संपत्ति में भी वृद्धि होगी। फिजूलखर्ची से परेशान रहेंगे फिर भी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मार्च के अंत से जून के अंत तक का समय बचत के लिहाज से बेहतर रहेगा और आप इसमें सफल भी रहेंगे। अल्प अवधि के लिए किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। पारिवारिक समारोह में भी धन खर्च होगा। संपत्ति को लेकर कोर्ट में कोई मामला हो गया तो पक्ष में आएगा। उधार देते समय पूरी पड़ताल कर लें। साल का अंत भी आर्थिक रुप से आपके साथ रहेगा।

धनु राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा

धनु राशि 2020 के जातकों के लिए यह वर्ष शिक्षा के लिए मिला जुला परिणाम लेकर आएगा। जनवरी से मार्च तक का समय उत्साहित करने वाला रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल होगा। परिणाम सकारात्मक होगा। सहज रुप से मन पढ़ाई में लगेगा। अप्रैल से जून के बीच थोड़ा सा मन भटक सकता है, इसलिए एकाग्र होने की आवश्यकता है। उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर छात्रों के लिए अच्छा अवसर है। नौकरी पाने के लिए बेहतर मौका है। मध्य सितंबर के बाद प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के मौके हैं। सिविल सर्विस, एसएससी, बैकिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सफलता मिलने की संभावना है।

धनु राशिफल 2020 के अनुसार पारिवारिक जीवन

धनु राशिफल 2020 के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष पारिवारिक जीवन के लिहाज से शानदार रहेगा। सुख शांति का माहौल बनेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता का भाव रहेगा। मंगल कार्य होंगे। आपके द्वितीय भाव में गुरु का गोचर होगा। गुरु की कृपा आप पर होगी। घर में धन आगमन होगा। समाज में परिजनों का सम्मान बढ़ेगा। भविष्यगणना के अनुसार धनु राशि के जातकों को माता-पिता, भाई-बहन का आर्शीवाद और प्रेम मिलेगा। दांपत्य जीवन पर गुरु कृपा बनी रहेगी। काम की व्यस्तता परिवार से दूर रखेगी। वैसे घर की हर खुशी में शरीक होने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थस्थल या किसी रमणिक स्थान पर घूमने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक मतभेदों को दरकिनार करें तो साल शानदार साबित होगा.

धनु राशिफल 2020 के अनुसार वैवाहिक जीवन

धनु राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी के साथ रुमानी पल बिताने का मौका मिलेगा। थोड़ी सी परेशानी जीवनसाथी की सेहत को लेकर रहेगी उनकी सेहत का ध्यान दें। किसी भी बीमारी को नजरअंदाज न करें। धनु राशिफल 2020 के अनुसार जनवरी से लेकर मार्च और फिर जून का समय बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। उपरोक्त मौकों पर आप वैवाहिक जीवन का आनंद उठाएंगें। जीवनसंगिनी का प्रेम और सहयोग मिलता रहेगा। पंचम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि संतान के लिए बेहतर रहेगी। संतान उत्तरोत्तर तरक्की करेगी। संतान के विवाह की संभावना बन रही है। संतान की चाहत रखने वाले दंपत्तियों को संतान सुख मिलेगा।

धनु राशिफल 2020 के अनुसार प्रेम जीवन

धनु राशिफल 2020 के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष में लव लाइफ सुकून देने वाला रहेगा। अपने प्रेमी के साथ कई यादगार लम्हों को जीने का मौका मिलेगा। आपका प्यार आपकी भावनाओं की कद्र करने वाला होगा। इस बात को हमेशा याद रखें कि प्यार में अहम नाम की कोई चीज नहीं होती। अहम प्यार के रिश्ते को कमजोर करता है। अहम नहीं प्यार को महत्व दें। प्यार में सीमा न लांघें। अविवाहित जातक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रोमांस और कामुकता का जोर रहेगा। यह भी हो सकता है कि कोई आपको अच्छा लगने लगे। उसकी ओर से प्रतिक्रिया सकारात्मक मिल सकती है।

धनु राशिफल 2020 के अनुसार स्वास्थ्य

इस साल आपकी सेहत सामान्य रहेगी। मौसम की वजह से कभी-कभी इंफेक्शन का सामना करना पड़ सकता है। धनु राशिफल 2020 वार्षिक भविष्यफल के अनुसार मानसिक तनाव, बेचैनी या घबराहट भी हो सकती है। इस साल आप पूरी तरह से फिट रहेंगें। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। मन में हमेशा सकारात्मक विचारों का प्रवाह होगा। जनवरी से लेकर मार्च और 20 नवंबर तक का समय स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा। हमेशा ऐसी ही सेहत चाहते हैं तो दिनचर्या और खान-पान की आदतों में बदलाव करें। किसी अच्छे डायटिशियन की सलाह लें। रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी जागने की कोशिश करें। योगाभ्यास, ध्यान, दौड़ को जीवन का अंग बनाए।

धनु राशिफल 2020 के अनुसार प्रभावी उपाय

  • हर शनिवार को छाया पात्र दान करें।
  • धार्मिक स्थलों की साफ सफाई करें।
  • चीटियों और मछलियों को आटा खिलाएं।
  • महाराज दशरथ कृत नील शनि स्त्रोत का पाठ करें।
  • सूर्य देव को तांबे के पात्र में कुमकुम मिलाकर अर्ध्य दें।

नए वर्ष 2020 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

More from: Jyotish
36903

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020