Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इंडोनेशिया से हिंदुस्तान तक की धरती पर हलचल

earthquake in indonesia , earthquake in india,earthquake from Indonesia to india

11 अप्रैल 2012

नई दिल्ली  |   इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के पास तेज भूकंप से कई देश हिल गए हैं। भारत के भी कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए हैं। भारत के नॉर्थ ईस्ट, बिहार, बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। यह चेतावनी इंडोनेशिया, भारत सहित 28 देशों के लिए जारी की गई है।

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के पास भूकंप का केंद्र माना जा रहा है। 8.7 की तीव्रता वाले इस भूकंप से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। भूकंप का केंद्र जमीन से 33 किलोमीटर नीचे था। भूकंप की ताकत का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि भारत से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक की धरती कांप उठी है।

भूकंप के कुछ देर बाद ही सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। यह चेतावनी भारत के लिए भी जारी की गई है। भारत के अंडमान द्वीप समूह में नुकसान की आशंका।

हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।

 

More from: Khabar
30468

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020