Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एकता के पास है एक अच्छी टीम : तुषार कपूर

ekta have a good team tushar kapoor

24 जुलाई 2012

मुम्बई। अभिनेता तुषार कपूर अपनी बहन एकता कपूर की व्यावसायिक समझ से खासे प्रभावित हैं और उनका कहना है कि एकता कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद फिल्म उद्योग में बने रहने के गुर समझ चुकी हैं। तुषार ने  बताया, "एकता ने इस व्यापार के गुर सीख लिए है, लेकिन इन वर्षो के दौरान उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत भी की है। अब वह एक ऐसे मुकाम पर हैं, जहां वह जानती हैं कि उनके पास एक अच्छी टीम है और वह आगे बढ़ सकती हैं। हर कोई व्यापार को समझने में वक्त लेता है।"


'क्या सुपर कूल हैं हम' और 'द डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके 35 वर्षीय अभिनेता ने यह भी स्वीकार किया कि उनका होम प्रोड्क्शन बालाजी मोशन पिक्च र्स अपनी बोल्ड फिल्मों के लिए खासा लोकप्रिय हो गया है।


उन्होंने कहा, "हमारी बहुत सी फिल्में बोल्ड हैं और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। यह व्यावसायिकता और कला के मिश्रण का एक तरीका है और एकता ने इसे सीख लिया है।"


वैसे तुषार भी अपनी बहन के नक्शे कदम पर चलने की सोच रहे हैं और वह एक फिल्म का निर्माण भी करना चाहते हैं। लेकिन वह अभी एक अच्छे निर्देशक और बढ़िया पटकथा का इंतजार कर रहे हैं।


 

More from: samanya
32010

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020