Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एलिजाबेथ टेलर नहीं रहीं

Elizabeth Taylor died

23 मार्च 2011

बर्लिन। हॉलीवुड अदाकारा एलिजाबेथ टेलर का 79 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थीं।

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक टेलर के प्रचारक ने अमेरिकी चैनल 'सीएनएन' को बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

टेलर का जन्म 27 फरवरी, 1932 को लंदन में हुआ था। उन्होंने आठ बार शादी की थी, जिसमें अभिनेता रिचर्ड बर्टन से दो बार शादी भी शामिल है।

उनकी गिनती हॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है। इंग्लैंड की महारानी उन्हें 'डैम' की उपाधि से सम्मानित कर चुकी हैं। यह पुरुषों को दी जाने वाली 'सर' की उपाधि के समान ही महिलाओं को दी जाने वाली उपाधि है।

More from: samanya
19423

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020