Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एम्मा स्टोन हाई हील्स पंसद नहीं!

emma stone dont like high heels


15 जनवरी 2013
  
लास एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री एम्मा स्टोन को ऊंची एड़ी के जूते पहनना पसंद नहीं है। उनकी लम्बाई पांच फीट छह इंच है और ऊंची एड़ी के जूतों में वह कुछ ज्यादा ही लम्बी दिखाई देती हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, स्टोन ने कहा, "मैं हमेशा सामान्य एड़ी के जूते पहनती हूं। जब भी मैं ऊंची एड़ी के जूते पहनती हूं तो ऐसा लगता है जैसे मैं कोई विशालकाय प्राणी हूं।"


स्टोन (24) को साधारण तरीके से रहना पसंद है। बहुत ज्यादा मेकअप करना उन्हें पसंद नहीं है।


उन्होंने कहा, "खास अवसरों पर मुझे सजना पसंद है। मैं भाग्यशाली हूं मेरे मेकअप कलाकार तैयार होने में मेरी मदद करते हैं। मैं जब भी खुद से तैयार होती हूं तो उतनी अच्छी नहीं लगती।"

More from: Entertainment
34360

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020