Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती थी ईशा

esha gupta in raaz 3

29 अगस्त 2012

मुम्बई। अभिनेत्री ईशा गुप्ता का कहना है कि 'राज 3' सामग्री और कलाकारों के लिहाज से एक मजबूत फिल्म है, इसलिए वह फिल्म में अपनी भूमिका में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती थी। 26 वर्षीय ईशा ने कहा, "इस फिल्म में 'राज 1' और 'राज 2' की अच्छी चीजें हैं। विक्रम और विशेष फिल्म्स लम्बे समय बाद एक साथ काम कर रहे हैं। महेश इस फिल्म से निजी तौर पर जुड़े हुए हैं। बिपाशा की महेश कैम्प में वापसी हुई है, इमरान एक बढ़िया अभिनेता हैं। लेकिन एक चीज जिससे मैं डर रही हूं, वह है कि क्या ईशा गुप्ता अपने किरदार को दमदार तरीके से निभा सकी।"


उन्होंने कहा, "इसलिए मैं जानती थी कि अगर मुझे इसे करना है, तो मुझे अपना 100 से 200 प्रतिशत देना पड़ेगा क्योंकि मैं नहीं चाहती कि दर्शक कहें कि ईशा ने अच्छा काम नहीं किया। इसलिए मैंने इसमें बहुत ऊर्जा से काम किया।"


विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी 'राज 3' ईशा की दूसरी फिल्म है, इससे पहले वह 'जन्नत 2' में नजर आईं थी। फिल्म सात सितम्बर को प्रदर्शित होगी।

More from: Khabar
32532

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020