Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रतिबद्ध कलाकार हैं ईशा : विक्रम

esha sherwani is good actress

 
 4 जनवरी 2013

चेन्नई।  तमिल अभिनेता विक्रम अपनी सह-अभिनेत्री ईशा श्रावणी को बहुत व्यवसायिक व प्रतिबद्ध कलाकार बताते हैं। आने वाली फिल्म 'डेविड' में दोनों ने साथ में काम किया है। विक्रम ने कहा, "एक कलाकार के रूप में ईशा की प्रतिबद्धता से मैं चकित हूं। उन्होंने फिल्म में एक मूक-बधिर लड़की का किरदार किया है। मुझे अब भी याद है कि कोई विशेष दृश्य शूट होने से पहले ही वह अपने किरदार में डूब जाती थीं और एक मूक-बधिर लड़की की तरह व्यवहार करती थीं।"


उन्होंने कहा, "शूटिंग के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि मैं ईशा से बात कर रहा हूं और वह जवाब नहीं दे रही हैं क्योंकि वह पहले से ही अपना किरदार निभाना शुरू कर देती थीं।"


फिल्म में जीवा, तब्बू, लारा दत्ता, नील नितिन मुकेश व विनय विरमानी भी अभिनय कर रहे हैं।


जीवा फिल्म के तमिल संस्करण में ही अभिनय कर रहे हैं जबकि अन्य कलाकार हिंदी व तमिलि दोनों संस्करणों में भूमिकाएं निभाएंगे।


बिजॉय नाम्बियार ने फिल्म का निर्देशन किया है। गेटवे फिल्म्स व रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इसका सह-निर्माण किया है। फिल्म के दोनों संस्करण एक फरवरी को प्रदर्शित होंगे।

 

More from: Khabar
34268

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020