Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'जब तक..' की पहली झलक से शाहरुख के प्रशंसक उत्साहित

first look of jab tak hai jaan sharukh khan fans are happy

20 सितम्बर 2012


नई दिल्ली। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जब तक है जान' की पहली झलक गुरुवार दोपहर एक बजे ऑनलाइन प्रदर्शित हुई और इसे देखने के बाद शाहरुख के प्रशंसक और अधिक उत्सुक हो गए। पहली झलक के प्रदर्शित होने के महज दो घंटों के भीतर दो लाख 30 हजार से अधिक लोगों ने इसे यूट्यूब पर देखा। फिल्म में शाहरुख अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ अपने जोशीले प्रेमी अवतार में नजर आएंगे।


शाहरुख के एक रवि नाम के प्रशंसक ने फिल्म की पहली झलक देखने के बाद कहा, "मैं समझता हूं कि यह पिछले एक दशक की सबसे अच्छी फिल्म आ रही है..ओह टाइगर, किंग लौट आया है।"


फिल्म में शाहरुख सेना के जवान की भूमिका में हैं, जिसका नाम समीर है। वह फिल्म में फुर्तीले नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी इश्क मिजाज हंसी भी बरकरार है।


'जब तक है जान' 13 नवम्बर को प्रदर्शित होगी और इसके विशेष होने के कई कारण हैं- 'वीर जारा' के बाद यश राज किसी फिल्म का सात वर्षो बाद निर्देशन कर रहे हैं, शाहरुख रोमांटिक अवतार में लौटे हैं। इसके अलावा फिल्म में गुलजार की अनोखी कविताएं हैं और संगीत ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान ने दिया है।

More from: samanya
32944

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020