Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिहार रेल दुर्घटना : मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

garib-rath-hits-bolero-05201122
22 मई 2011 
 
मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में रविवार को बिना फाटक की एक रेलवे क्रॉसिंग पर बोलेरो और गरीबरथ एक्सप्रेस के बीच हुई सीधी टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
 
मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने मधुबनी में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए सभी मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने मधुबनी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को सभी घायलों का उचित इलाज करवाने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने रेल विभाग से सभी क्रॉसिंग पर फाटक लगाने की मांग भी की है।
 
मधुबनी (मुख्यालय) के पुलिस उपाधीक्षक करम लाल ने बताया कि जिले के एक मुखिया प्रत्याशी वीना देवी अपनी जीत के बाद समर्थकों के साथ वापस घर जा रही थीं कि भरिया विशुनपुर गांव के समीप बिना फाटक की रेलवे क्रॉसिंग के पास दिल्ली से जयनगर जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस पहुंची और बोलेरो में टक्कर मार दी।
 
इस घटना में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकों में मुखिया समर्थक 14 महिलाएं थीं।
 
लाल के मुताबिक स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
फोटो सौजन्य : सुर्खियां डॉट कॉम

 

 

More from: Khabar
20896

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020