Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेहता के लिए श्रद्धांजलि समारोह आयोजित करेंगे घई

ghai will condut the tribute cermony for late ashok mehta

22 अगस्त 2012

मुम्बई।  फिल्म निर्माता सुभाष घई दिवंगत सिनेमैटोग्राफर अशोक मेहता के सम्मान में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन करेंगे। मेहता का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार समारोह का आयोजन 27 अगस्त को घई के मीडिया एवं फिल्म संस्थान 'विस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल' में किया जाएगा।


इस मौके पर मेहता के काम पर प्रदर्शनियों और विचार गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'मोक्ष' का अर्जुन रामपाल और मनीषा कोइराला की उपस्थिति में प्रदर्शन भी किया जाएगा।


मेहता का 15 अगस्त को फेफड़ों के कैंसर के चलते निधन हो गया था। उनका नाम भारत के मशहूर सिनेमैटोग्राफर्स में शुमार है। उन्हें शेखर कपूर की 'बैंडिट क्वीन', श्याम बेनेगल की 'मंडी' व 'त्रिकाल', अपर्णा सेन की '36 चौरंगी लेन' व 'पारोमा', शशि कपूर की 'उत्सव' और एमएफ हुसैन की 'गज गामिनी' के लिए जाना जाता है।


घई और मेहता ने 'राम लखन' (1989), 'खलनायक' (1993), और 'किसना' (2005) में एक साथ काम किया है।


 

More from: Khabar
32416

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020