Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गजल बादशाह मेहदी हसन का निधन

ghazal king mehdi hassan died

13 जून 2012

इस्लामाबाद। भारत में जन्मे पाकिस्तानी गजल बादशाह मेहदी हसन का बुधवार को निधन हो गया। वह 84 साल के थे।

हसन कुछ साल से बीमार थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद कराची के एक निजी नर्सिग होम में दाखिल कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

जियो टीवी के मुताबिक हसन के बेटे आरिफ ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया, "मेरे पिता बीते 12 साल से बीमार थे लेकिन इस साल उनकी हालत और बिगड़ गई थी।"

हसन के दुनियाभर में लाखों प्रशंसक हैं। उन्हें कई साल से फेंफड़ों, सीने सम्बंधी व कई अन्य बीमारियां थीं।

हसन के घर में उनके नौ बेटे व पांच बेटियां हैं। उन्होंने दो विवाह किए थे। उनकी दोनों पत्नियों का निधन हो चुका है।


 

More from: samanya
31234

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020