Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

तीनों सेना प्रमुखों को सरकार का विश्वास हासिल : एंटनी

ak antony, army chief, government has the trust of all the three army chief

29 मार्च  2012
 
नई दिल्ली |  रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने गुरुवार को कहा कि देश की तीनों सेना के प्रमुखों को सरकार का विश्वास हासिल है और सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह से सम्बंधित विवादों के सामने आने के बाद उनके लिए शर्मिदगी जैसी कोई स्थिति पैदा नहीं हुई है। रक्षा प्रदर्शनी के दौरान संवाददाता सम्मेलन में एंटनी ने कहा, "सेना के तीनों प्रमुखों को सरकार का विश्वास हासिल है। तीनों रक्षा प्रमुख आज कार्यरत हैं।"

एंटनी ने इससे भी इंकार किया कि इन विवादों के सामने आने के कारण सरकार या उन्हें शर्मिदगी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, "मैं शांत हूं और शर्मिदगी वाली स्थिति में नहीं हूं।" एंटनी ने कहा कि वह इन विवादों पर 'व्यक्तिगत अनुभव' के बारे में कुछ नहीं कहेंगे।

More from: Khabar
30153

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020