Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मप्र में लाखों रुपये के गुटका पाउच बरामद

madya pradesh bans gutka, gutka pouch worth rupees million recovered from madhya pradesh

2 अप्रैल 2012
 
अशोकनगर | मध्य प्रदेश में तम्बाकू गुटका पाउच की बिक्री पर प्रतिबंध लागू हो जाने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। अशोकनगर जिले में सोमवार को मारे गए छापे में गुटका कारोबारी के गोदाम से बड़ी मात्रा में गुटका पाउच बरामद हुए हैं। इनकी कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है।

राज्य में एक अप्रैल से गुटका पाउच की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। इसके बाद भी राज्य में गुटका पाउच की बिक्री जारी है। इसी के चलते अशोकनगर जिले में अनुविभागीय अधिकारी के साथ खाद्य व औषधि विभाग ने पुराना बाजार स्थित एक गोदाम पर छापा मारा।

छापे के दौरान बड़ी मात्रा में गुटका पाउच बरामद हुए। बरामद गुटका पाउच की कीमत 15 लाख रुपये के करीब आंकी गई है। छापे की कार्रवाई के दौरान गोदाम मालिक भाग गया।

More from: Khabar
30259

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020