Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दिल्ली में मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त व्यस्त

on friday morning in delhi due to the heavy rain

 16 सितम्बर 2011

नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार सुबह मूसलाधार बारिश होने के कारण जगह-जगह पानी जमा हो गया, जिससे शहर के विभिन्न इलाकों में यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में और अधिक बारिश होने की सम्भावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली के कुछ इलाकों में मूसलाधार तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।" गुरुवार की बारिश के एक दिन बाद दिल्ली के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई जिससे यात्री घंटों फंसे रहे।

एक अधिकारी ने बताया, "अधितम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहेगा।"

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को कई जगहों पर यातायात जाम की स्थिति का समाना करना पड़ा।

अधिकारी ने कहा कि आईटीओ, लक्ष्मीनगर, रिंग रोड, साउथ एक्सटेंसन, आजाद मार्केट , कश्मीरी गेट, नेहरू प्लेस और बदरपुर इलाके में यातायात जाम की समस्या देखी गई।

दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार शाम से ही बारिश हो रही है इस वजह से यातायात जाम की समस्या सामने आ रही है।

गौरतलब है कि गुरुवार को 36.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री उपर 25.6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

More from: Khabar
25006

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020