Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हिन्‍दुस्‍तानी मर्दों का दिल खतरे में !

indian mens heart disease chance more

20 अक्‍टूबर, 2010

नई दिल्ली। हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में स्पष्ट हुआ है कि देश में महिलाओं की तुलना में पुरुषों में दिल की बीमारियां होने का खतरा ज्यादा है।

इस सप्ताह की शुरुआत में जारी '2010 सफोला लाइफ' अध्ययन की रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए देशभर के 60,000 से अधिक लोगों का सर्वेक्षण हुआ था। अध्ययन में पाया गया कि 30 से 39 वर्ष आयु के पुरुषों और 50-59 वर्ष आयु की महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है।

अध्ययन में यह भी पाया गया है कि शहरों में रहने वाले प्रति 10 भारतीयों में से चार को दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है।

ह्रदय रोग विशेषज्ञ एस. के. अग्रवाल कहते हैं, "इसकी प्रमुख वजह जीवनशैली में परिवर्तन है। इसके साथ ही 30-39 वर्ष आयु के पुरुषों में अधिक जिम्मेदारियों के चलते तनावग्रस्त होने का खतरा भी रहता है। व्यायाम न करने से भी इसकी स्थितियां निर्मित होती हैं।"

एस्कॉर्ट अस्पताल की चिकित्सक सुमन भंडारी कहती हैं कि पुरुषों में कम उम्र में दिल की बीमारियों की वजह यह है कि करीब 80 प्रतिशत युवक धूम्रपान करते हैं।

अध्ययन में लोगों के शरीर में मौजूद वसा के स्तर की भी जांच की गई और पाया गया कि इसके कारण 44 प्रतिशत लोगों में दिल की बीमारी का खतरा है।

More from: Jyotish
15333

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020