Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश, तापमान गिरा

heavy-rains-in-punjab-and-haryana

25 जून 2011   

चण्डीगढ़। चण्डीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शनिवार को मध्यम से भारी बारिश हुई। इससे जबरदस्त गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि अगले दो दिनों में भी इस इलाके में और बारिश होगी। विभाग के मुताबिक इस इलाके में मानसून माह के अंत तक पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "चण्डीगढ़, पंजाब के अधिकतर हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।"

"बारिश के कारण तापमान काफी नीचे आ गया और लोगों ने पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के कारण दिन का तापमान तीन से चार डिग्री कम हो गया।"

"यह मानसून से पहले की बारिश है। हम आशा करते हैं कि मानसून इस माह के अंत तक इस इलाके में पहुंच जाएगा। मानसून हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंच चुका है।"

शनिवार को हरियाणा और पंजाब की राजधानी चण्डीगढ़ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

More from: Khabar
22107

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020