Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हिमेश को 'सन ऑफ सरदार' की सफलता का भरोसा

hemesh believe the sucess of son of sardar


3 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  संगीतकार हिमेश रेशमिया को उम्मीद है कि दीवाली पर प्रदर्शित हो रही फिल्म 'सन ऑफ सरदार' (एसओएस) बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करेगी। 'बॉडीगार्ड' और 'बोल बच्चन' जैसी हिट फिल्मों के लिए संगीत दे चुके हिमेश (39) ने कहा, "हम सफतला भरी दीवाली की उम्मीद कर रहे हैं। 'सन ऑफ सरदार' के बारे काफी बातें हो रही हैं। मैं फिल्म को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं।"


उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से, 'रानी तू मैं राजा' गीत पहले ही लोकप्रिय हो चुका है और हर कोई इसे पसंद कर रहा है। इसलिए मैं 'बॉडीगार्ड' और 'बोल बच्चन' के बाद इस फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी आश्वस्त हूं।"


अश्विनी धीर के निर्देशन में बनी 'सन ऑफ सरदार' में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 13 नवम्बर को प्रदर्शित होगी।


वैसे हिमेश इन दिनों छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'सुर क्षेत्र' में भारतीय गायकों के मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। शो में अक्सर उनकी और पाकिस्तानी गायकों के मार्गदर्शक आतिफ असलम के बीच नोक-झोक देखने को मिलती है।


जब उनसे यह पूछा गया की शो में होने वाली नोक-झोक पटकथा का हिस्सा है, तो उन्होंने कहा कि यह सब पटकथा में नहीं लिखा गया है। आतिफ अपने ढंग से अपने देश को प्रस्तुत कर रहे हैं।

 

More from: Khabar
33181

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020