Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आमिर की "तलाश", होगी कितनी खास?

how special will be aamir's

 

कुंभ लग्न और कर्क राशि में जन्में आमिर खान की दशाएं जुलाई 2012 से बदल गई है। महादशा तो अभी भी

शुक्र की है, जो सितम्बर 2013 तक रहने वाली है। अभी तक उन पर बुध की अंतरदशा का प्रभाव था जो सितम्बर

2009 से मई 2012 के आस-पास तक था। यह दशा इनके कला क्षेत्र और संतान के लिए अधिक अनुकूल नहीं

थी परिणामत: सितम्बर 2009 के बाद ये अभिनय के क्षेत्र में कुछ खास नहीं कर पाये। संतान को लेकर भी कुछ

चिन्ताएं रहीं जिनमें किरणराव की कोख से गर्भपात जैसी दुःखद घटना होना शामिल है। कुछ पारिवारिक मतभेद

भी उभर कर सामने आए। इस दशा का प्रभाव अब समाप्त हो चुका है। अब भाग्य इनके साथ होगा। यह दशा इनके

अभिनय के लिए अच्छी है। अब इनके अभिनय में और भी आकर्षण होगा। इस समय इनकी अर्थव्यवस्था में

सुधार होगा अर्थात कोई मोटे बजट वाली फिल्म हाथ लगेगी। घर परिवार में जो मनमुटाव वाली स्थितियां दूर

होंगी। न केवल पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी बल्कि पारिवारिक प्रेम प्रगाढ़ता भी बढ़ेगी। संतानें स्वस्थ रहेंगी।

कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा रहने वाला है। समय इनके कॅरियर के लिए शुभ परिणाम देने वाला

रहेगा।

वैसे तो अभी लम्बे समय तक इनके किए गए कार्यों हो प्रसंसा मिलती रहेगी। जिसका अंदाजा सत्यमेव जयते जैसे

कार्यक्रम को मिल रही सफलता से लगाया जा सकता है। फिर भी अगस्त से अक्टूबर का समय उत्तम है। वहीं

नवम्बर का महीना कम ठीक रहेगा। दिसम्बर भी इनके काम की प्रसंसा दिलाने वाला रहेगा। अत: यदि नवम्बर

के महीने में इन्होंने अपनी आने फिल्म "तलाश" को रिलीज किया तो कुछ जगहों पर यह फिल्म उम्मीद पर खरी

नहीं उतर पाएगी अथवा यदि फिल्म का कथानक कुछ विवादास्पद हुआ तो कुछ जगहों पर इसे विरोध का सामना

भी करना पड सकता है। फिलहाल इनके कार्यों को सफलता मिल रही है। आगे भी मिलने की उम्मीद है लेकिन इन्हें

कोई भी विवादास्पद टिप्पणी करने से बचने का सुझाव दिया जाता है।


पं. हनुमान मिश्रा

More from: Jyotish
31867

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020