Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आईबीडब्ल्यू में रैंप पर उतरेंगी हुमा

huma-qureshi-bollywood-28112013
28 नवंबर 2013
मुंबई|
बॉलीवुड अदाकार हुमा कुरैशी आगामी इंडिया ब्राइडल वीक (आईबीडब्ल्यू) में डिजाइनर जोड़ी आशिमा-लीना के लिए रैंप पर चलेंगी। इस अभिनेत्री की 'डेढ़ इश्किया' अगली बड़ी फिल्म परियोजना है। हुमा, आशिमा-लीना के परिधान संग्रह 'आलाप' की नुमाइश करेंगी। यह संग्रह दिल्ली की पुरानी दुनिया के जादू से प्रेरित है।

आईबीडब्ल्यू द ग्रैंड हयात में 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित होना है।

2 दिसंबर के कार्यक्रम में डिजाइनर उनके वैवाहिक परिधान पेश करेंगे।

हुमा को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'एक थी डायन' सरीखी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। वह अब माधुरी दीक्षित, नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी संग अभिषेक चौबे की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में दिखेंगी। फिल्म 10 जनवरी, 2014 को प्रदर्शित होनी है।
More from: Khabar
35694

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020